ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

PURNEA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर आज भी देशभर में डॉक्टरों का विरोध जारी है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने विरोध जताते हुए

 कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले को लेकर आज भी देशभर में डॉक्टरों का विरोध जारी है। पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टरों ने विरोध जताते हुए आज ओपीडी सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया जबकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल है। 


विरोध प्रदर्शन कर रहे महिला डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में जिस तरह एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गयी वो घटना बेहद दुखद है। अब हम सभी को अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है । डर इस बात का है कि जब अपने मेडिकल कॉलेज में ही हम सुरक्षित नहीं हैं तो फिर और कहां रहेंगे। 


इधर ओपीडी की सेवा ठप पड़ जाने से परेशान मरीज़ डॉक्टर की राह देख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि हमें भी दुख है कि मरीज़ परेशान हो रहे हैं, लेकिन उनके लिए इमरजेंसी सेवा हमने बंद नहीं की है। जबकि अन्य जगहों पर तो इमरजेंसी वार्ड तक बंद है। मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर डॉक्टरों ने कहा कि अभी तक सीसीटीवी पूरी तरह से नहीं लगाया गया है। अब हमें भी अपनी सुरक्षा का डर सताने लगा है।  कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

 कोलकाता की घटना के विरोध में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में OPD सेवा ठप, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता