ब्रेकिंग
Bihar News: रामपुकार राय के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦Bihar News: रामपुकार राय के निलंबन पर भड़के RLM विधायक, उपेंद्र कुशवाहा को दो टूक- ‘हम तीनों को भी हटाओ’✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी

किशनगंज में महिला कॉन्स्टेबल का फंदे से लटका मिला शव, पति से चल रहा था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

किशनगंज के डुमरिया भट्ट इलाके में महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका कुमारी का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

बिहार
इलाके में सनसनी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज शहर के डुमरिया भट्ट इलाके में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला कॉन्स्टेबल का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के इस्लामपुर की रहने वाली थीं। प्रियंका 2018 बैच की कॉन्स्टेबल थीं और किशनगंज में रिजर्व होमगार्ड में पदस्थापित थीं। करीब तीन महीने पहले ही उनकी ड्यूटी किशनगंज में लगी थी।


जानकारी के अनुसार प्रियंका सुबह नियमित रूप से ड्यूटी पर गई थीं। ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर शाम तक कमरे का दरवाजा न खुलने और कोई हलचल न होने पर मकान मालिक को शक हुआ। खिड़की से झांकने पर उन्होंने प्रियंका को पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल कमरे को सील कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि किसी तरह के साक्ष्य की जांच हो सके।


स्थानीय लोगों के अनुसार प्रियंका शादीशुदा थीं और हाल ही में पति के साथ उनके संबंधों में विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने कहा है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विस्तृत जांच की जाएगी। पुलिस प्रियंका के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ कर रही है।

टैग्स