ब्रेकिंग
Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा

KISHANGANJ: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करना पड़ गया भारी, जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई

किशनगंज जिले के जोरबाड़ी पंचायत में युवक सोनू सिंह को नीतीश कुमार की तारीफ करना भारी पड़ गया। जन सुराज समर्थकों पर जानलेवा हमला करने का आरोप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

Bihar
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करना एक युवक को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, जोरबाड़ी पंचायत के बंदरझूला निवासी सोनू सिंह पर जन सुराज पार्टी के समर्थकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


पीड़ित सोनू सिंह ने बताया कि जन सुराज समर्थक मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद डालिम और उनके भाई ने जबरन उसे बाइक पर बैठाकर SSB कैंप के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला इसलिए किया गया क्योंकि वह नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे थे और जन सुराज को वोट न देकर नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात कर रहे थे।


घटना की जानकारी मिलते ही सोनू की पत्नी कुसुम देवी और SSB जवान मौके पर पहुंचे और घायल सोनू को किशनगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कुसुम देवी का कहना है कि उनके पति का किसी राजनीतिक पार्टी से सीधा जुड़ाव नहीं है, वे सिर्फ सरकार के काम की तारीफ कर रहे थे। 


उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि अभी तक थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। यह घटना चुनावी माहौल में राजनीतिक असहिष्णुता की ओर इशारा करती है, जहां किसी की राय रखना भी खतरे से खाली नहीं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।