ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

मां की ममता हुई शर्मसार, 2 लाख रुपये के लालच में बेटी का कर दिया सौदा; एक्शन में आई पुलिस

Bihar Crime News: किशनगंज में एक नाबालिग बच्ची से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बच्ची को पैसों के बदले दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अन्य आरोपियों की तलाश शुरू...

मां की ममता हुई शर्मसार, 2 लाख रुपये के लालच में बेटी का कर दिया सौदा; एक्शन में आई पुलिस
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां पर अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को 2 लाख रुपये में बेचने का आरोप है. मामले का खुलासा होने के करीब एक महीने बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वहीं मुख्य आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


जानकारी के अनुसार, मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है. आरोप है कि 9 जनवरी को महिला ने मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव निवासी अमित राय को अपनी बेटी 2 लाख रुपये में बेच दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ मोतिहारी ले गया.


आरोप है कि मोतिहारी में करीब पांच महीने तक बच्ची को एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान आरोपी उसे लगातार धमकाता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी नशे की हालत में उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता था.


पीड़िता के अनुसार, एक दिन आरोपी का मोबाइल फोन उसकी जेब से गिर गया. उसी रात मौका मिलते ही उसने अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. बेटी का फोन मिलते ही पिता तुरंत मोतिहारी पहुंचे. पहले उन्होंने आरोपी के घर जाकर बेटी को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट कर भगा दिया गया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया. पुलिस की मदद से बच्ची को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया.


घर लौटने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां, अमित राय और अन्य लोगों समेत कुल नौ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.


जांच के दौरान पूछताछ में आरोपी महिला ने पैसे के लालच में बेटी को बेचने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.