ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

किसान आंदोलन : राष्ट्रपति के सामने विपक्ष की गुहार, नए कृषि कानून वापस लेने की मांग

DELHI : देशभर में नए कृषि कानून का विरोध देखते हुए अब विपक्षी दल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने गुहार लगाने पहुंचे हैं. विपक्षी दलों के 5 नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से म

किसान आंदोलन : राष्ट्रपति के सामने विपक्ष की गुहार, नए कृषि कानून वापस लेने की मांग
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देशभर में नए कृषि कानून का विरोध देखते हुए अब विपक्षी दल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने गुहार लगाने पहुंचे हैं. विपक्षी दलों के 5 नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर रहे हैं. इस मुलाकात में वह नए कृषि कानून को लेकर राष्ट्रपति के सामने पूरी स्थिति को रखेंगे. 


कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सीताराम येचुरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने वाले नेताओं में शामिल हैं.  विपक्षी नेता करीब चार बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे और पांच बजे राष्ट्रपति से मुलाकात शुरू होगी.


सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के सामने कानून को लेकर दिक्कतों को रखा जाएगा. किसानों के आंदोलन का मुख्य लक्ष्य कानूनों को वापस करवाना है. विपक्ष के मुताबिक, इस कानून से सिर्फ किसान नहीं बल्कि पूरी कृषि इंडस्ट्री पर असर पड़ रहा है. विपक्षी दलों ने कृषि कानून के मसले पर आक्रामक रुख अपनाया है और बीते दिन किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को खुला समर्थन दिया. किसानों के भारत बंद के समर्थन में करीब दो दर्जन राजनीतिक दल थे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें