ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

दुकान खोलने जा रहे किराना व्यवसायी से 3.25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया

DESK: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी से 3.25 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। किराना व्यवसायी जब अपनी दुकान खोलने जा रहे थे त

दुकान खोलने जा रहे किराना व्यवसायी से 3.25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी से 3.25 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। किराना व्यवसायी जब अपनी दुकान खोलने जा रहे थे तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दुकान का सामान मंडी से खरीदने के लिए दुकानदार डिक्की में रखकर रुपये ले जा रहा था जिसकी भनक अपराधियों को लग गयी। बीच सड़क पर रोककर अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया।   


बताया जाता है कि किराना व्यवसायी जब बाइक से दुकान की ओर जा रहे तभी पिस्टल के बल पर अपराधियों ने व्यवसायी दिलीप से 3 लाख 25 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।


पीड़ित दुकानदार ने बताया कि उसे आज दुकान का सामान खरीदने के लिए मंडी जाना था। इसलिए बाइक की डिक्की में 3.25 लाख रखकर वे दुकान की तरफ जा रहे थे। घटना से ऐसा लग रहा है कि शायद इस बात की भनक अपराधियों को लग गयी थी। बाइक सवार तीन अपराधी पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही उनकी बाइक पर नजर गयी अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और पिस्टल के बल पर बाइक की चाबी छिन ली और डिक्की में रखे रुपये और पास रखे मोबाइल को निकाल लिया।


दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तब अपराधियों ने उनकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित दुकानदार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।    



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें