ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

खुदाई के दौरान 2 महिलाओं पर गिरी मिट्टी, मलबे में दबने से दोनों की मौत

NAWADA: घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालने गयी दो महिलाए भू-धंसान होने से जिंदा दफन हो गयी। मलबे में दबने से दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कौआकोल थाना क्षेत्

खुदाई के दौरान 2 महिलाओं पर गिरी मिट्टी, मलबे में दबने से दोनों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NAWADA: घर की पुताई के लिए मिट्टी निकालने गयी दो महिलाए भू-धंसान होने से जिंदा दफन हो गयी। मलबे में दबने से दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कौआकोल थाना क्षेत्र के रानीबाजार गांव स्थित वन विभाग के नर्सरी के पास हुई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 


खुदाई के दौरान 2 महिलाओं पर गिरी मिट्टी, मलबे में दबने से दोनों की मौत


मिट्टी निकालने के दौरान दो महिलाओं की उसमें दबकर दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की पहचान कौआकोल पंचायत के बरियारपुर गांव निवासी यदु यादव की 35 वर्षीय पत्नी मीणा देवी और रामबृक्ष यादव की 40 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रुप में की गई है। घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई करने गई दोनों माहिलाएं मिट्टी के ढेर में दब गई। दोनों  की मौके पर ही मौत हो गईं।  


खुदाई के दौरान 2 महिलाओं पर गिरी मिट्टी, मलबे में दबने से दोनों की मौत


मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिला मिट्टी लेने बधार में आई थी। जहां मिट्टी निकालने के दौरान अचानक भू-धंसान होने से दोनों महिलाएं उसमें दब गयी और दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस-पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गयी और पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


खुदाई के दौरान 2 महिलाओं पर गिरी मिट्टी, मलबे में दबने से दोनों की मौत

घटना की सूचना मिलते ही कौआकोल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को मिट्टी से बाहर निकाला गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना पर शोक जताते हुए बीडीओ संजीव कुमार झा ने कहा कि मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस-बीस हजार रुपये का चेक दिया जा रहा है। अंचलाधिकारी से बात कर आपदा योजना के तहत हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता