ब्रेकिंग
ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦Bihar News: पाइपलाइन की खुदाई के बाद टूटा बिजली का तार, सुबह टहलने निकले शख्स की करंट लगने से मौत✦पवन सिंह की मां अस्पताल में एडमिट, पावर स्टार बोले..माई हमार दुनिया, ज्योति सिंह ने भी की जल्द स्वस्थ होने की दुआ

DM साहब अचानक पहुंचे बेगूसराय जेल, सरकारी पैसे के दुरुपयोग की जांच की

BEGUSARAI : बेगूसराय जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक डीएम पूरे लाव-लश्कर के साथ अचानक वहां पहुंच गए। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जेल के अंदर खाने की गुणवत्ता की जांच की।

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक डीएम पूरे लाव-लश्कर के साथ अचानक वहां पहुंच गए। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने जेल के अंदर खाने की गुणवत्ता की जांच की। हालांकि डीएम साहब जब बाहर निकले तो वे जेल के हिसाब-किताब से संतुष्ट नजर आए। 


डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि वे  कैदियों को दी जाने वाली खाने-पीने की क्वालिटी और खरीददारी में पारदर्शिता की जांच को पहुंचे हैं। उन्होनें बताया कि यहां जिन  सामानों की खरीद के लिए जिस सरकारी पैसे का उपयोग किया जाता है वो उसके अनुरूप खरीदे जाते हैं या नहीं। यहां उन सारे नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, यही देखने के लिए आए थे। दूसरी बात यहां के कैदी लोग खाने पीने से संतुष्ट हैं या नहीं या उनकी कोई शिकायत भी है या नहीं।


डीएम ने कहा कि सब जांच की गई जिसके दौरान हमने पाया भी कि खाने-पीने के सामानों की गुणवत्ता में  शिकायत नहीं है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बड़े-बड़े सामानों की खरीद होती है इसमें निविदा के अनुरूप दर निर्धारित है वो निविदा के अनुसार क्रय किए जा रहे हैं। छोटे-छोटे वस्तुएं जैसे कंप्यूटर या प्रिंटर में कार्टिज सहित अन्य कुछ छोटे छोटे आइटम भी हैं जिसका दर निर्धारित नहीं है । 50,000 से नीचे का क्रय  डीडीओ के द्वारा की जाती है लेकिन उसके ऊपर की खरीद तीन सदस्यीय क्रय समिति के द्वारा की जाती है और वह भी अनुकूल ही है। कुल मिलाकर जांच पड़ताल में सब कुछ सही पाया गया।


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता