ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

खाना बनाने को लेकर लड़ बैठी दो बहनें, गुस्से में आकर बड़ी बहन ने खा ली चूहे मारने की दवा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

SUPAUL: घर का काम करने को लेकर दो सगी बहनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बड़ी बहन ने चूहे मारने की दवा खा ली। आनन-फानन में उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया

खाना बनाने को लेकर लड़ बैठी दो बहनें, गुस्से में आकर बड़ी बहन ने खा ली चूहे मारने की दवा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: घर का काम करने को लेकर दो सगी बहनों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद बड़ी बहन ने चूहे मारने की दवा खा ली। आनन-फानन में उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी जान खतरे से बाहर है।


घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गोनहा की है जहां दो सगी बहनों के बीच घर के काम को लेकर विवाद हुआ। इसी बात से बड़ी बहन गुस्से में आ गई और बाजार से चूहे मारने की दवा खरीदकर खा ली। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। छोटी बहन कृतिका ने बताया कि हम दोनों बहनों के बीच घर का काम करने को लेकर आपस में लड़ाई हो गयी। 


घर में खाना बनाने को लेकर यह विवाद हुआ था। जिससे प्रतिमा दीदी गुस्सा हो गई और बाजार से चूहे मारने की दवा खरीद कर खा ली। घर में हम दोनों बहन अकेले रहते हैं। मां और भाई त्रिवेणीगंज बाजार में रहते हैं। वहीं पिता बाहर मजदूरी करते हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर देव दिवाकर ने बताया कि प्वाइजनिंग का मामला है कोई जहरीली दवा खा ली है। इलाज चल रहा है अब उसकी जान खतरे से बाहर है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता