ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद पूर्णिया रवाना सम्राट चौधरी की फजीहत कराने में लगे अधिकारी? भ्रष्टाचार के प्रतीक बने कर्मचारियों का निलंबन वापस होगा, सरकार ने कहा- पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नहीं की थी कोई कार्रवाईपूर्णिया में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: 18 महिलाएं सहित 22 गिरफ्तारओवरलोडिंग पर पटना हाई कोर्ट सख्त, अब AI से चलते-चलते कटेगा ई-चालानबिहार के 8 जिलों में 42 डिग्री तापमान, 6 जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंगपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: मालदा में चुनाव प्रचार के दौरान पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद पूर्णिया रवाना सम्राट चौधरी की फजीहत कराने में लगे अधिकारी? भ्रष्टाचार के प्रतीक बने कर्मचारियों का निलंबन वापस होगा, सरकार ने कहा- पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नहीं की थी कोई कार्रवाईपूर्णिया में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा: 18 महिलाएं सहित 22 गिरफ्तारओवरलोडिंग पर पटना हाई कोर्ट सख्त, अब AI से चलते-चलते कटेगा ई-चालानबिहार के 8 जिलों में 42 डिग्री तापमान, 6 जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंग

खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: NH-31 पर पिकअप वैन से 7140 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया में पुलिस ने NH-31 पर पिकअप वैन से 7140 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। सोयाबीन की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही खेप के साथ पटना के दो तस्कर गिरफ्तार हुए।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KHAGARIA: बिहार में शराबबंदी के बीच मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ खगड़िया पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक पिकअप वैन को जब्त करते हुए पटना जिले के रहने वाले दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल: जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को जिले में मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर चौथम थाना पुलिस, जिला सूचना इकाई (DIU) और पटना एसटीएफ (SOG-03) की एक संयुक्त विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए NH-31 स्थित करूआ मोड़ चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया।


सोयाबीन की बोरियों के नीचे छिपा था 'नशा'

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वैन (रजिस्ट्रेशन नंबर BR-01GN7521) को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। जब वैन की तलाशी ली गई, तो ऊपर से सोया बड़ी (सोयाबीन) के 24 बोरे लदे हुए थे ताकि किसी को शक न हो। लेकिन जब उन बोरों को हटाया गया, तो पुलिस के होश उड़ गए। नीचे भारी मात्रा में कोडीन कफ सिरप के 47 कार्टन छिपाकर रखे गए थे।


7140 बोतलें बरामद, पटना के दो युवक गिरफ्तार: पुलिस ने वाहन से कुल 7140 बोतलें (लगभग 714 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पटना जिले के खुसरूपुर थाना अंतर्गत बैकटपुर निवासी गुड्डू कुमार (26 वर्ष) और नदी थाना के गुलमहीयाचक सबलपुर निवासी चंदन कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज: इस मामले में चौथम थाना में कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया है। तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की गंभीर धाराओं 21(c), 8(c) और 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इन तस्करों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नशे की यह बड़ी खेप कहाँ से लाई जा रही थी और इसे जिले में किन ठिकानों पर खपाया जाना था। इस सफल छापेमारी दल में चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पु०अ०नि० भानु प्रताप सिंह, DIU खगड़िया की टीम और एसटीएफ पटना के सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें