ब्रेकिंग
बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैं?Bihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेराबिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचATM में फंसा डेबिट कार्ड, मदद के लिए दीवार पर लिखे 'हेल्पलाइन' नंबर पर किया कॉल; खाते से उड़ गए 50,000 रुपयेपटना में छात्रों को पुलिस ने घसीटा, प्रदर्शनकारियों ने पूछा..क्या हम आपको आतंकवादी नजर आ रहे हैं?Bihar News: विशेषज्ञ 'डॉक्टर' के एंटिबायोटिक का CO पर रत्ती भर भी असर नहीं! अंचल अधिकारी का डबल लॉगिन खेल आया सामने, चार्ज छोड़ने के बाद भी सीओ चलाते रहे पुराना अंचल....तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर हमला, महिला EO की हत्या से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक को लेकर मुख्यमंत्री को घेरा

बिहार में NH-31 पर बड़ा हादसा: गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत

Bihar Road Accident: खगड़िया NH-31 पर भीषण सड़क हादसे में गिट्टी लदा ट्रक ऑटो पर पलट गया, जिसमें CISF जवान, उनकी पत्नी और ऑटो चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

Bihar Road Accident
सड़क हादसे में मौत
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के खगड़िया-गौछारी NH-31 पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक गिट्टी लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से गुजर रहे ऑटो पर पलट गया।


मृतकों की पहचान CISF जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिपिन चौरसिया छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे और गुरुवार सुबह करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ स्टेशन जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।


हादसे के बाद ऑटो ट्रक के नीचे दब गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी।


घटना महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर हुई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुर्घटना के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता