ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम

खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि कौशल सिंह की हत्या उसके छोटे भाई बिजल सिंह ने अपने बेटे, अपनी पत्नी और बेटे के दोस्त के साथ प्लानिंग के तहत किया था।

bihar
हत्या का खुलासा
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 KHAGARIA: खगड़िया के बेलदौर सीट से जेडीयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या 9 अप्रैल को कर दी गयी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा भी किया है। 


खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने मामले का उद्भेदन करते हुए कहा कि कौशल सिंह की हत्या उसके छोटे भाई बिजल सिंह ने अपने बेटे, अपनी पत्नी और बेटे के दोस्त के साथ प्लानिंग के तहत किया था। 5 लाख उधारी की राशि नहीं देने और जमीन पर अवैध कब्जा करने के विरोध में घटना हुई थी। इसको लेकर कौशल सिंह का अपने छोटे भाई बिजल सिंह के साथ कई बार विवाद भी हुआ था।


एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त दो देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त हुआ है। बता दें कि इसी साल बीते 9 अप्रैल 2025 को चौथम थाना इलाके में घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर जदयू नेता कौशल सिंह की हत्या कर दी थी। कौशल सिंह बेलदौर से जेडीयू विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल के भांजा थे। इस मामले में मुख्य आरोपी बिजल सिंह की पत्नी, बेटा और बेटा का दोस्त पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजल सिंह को दबोचा है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।