ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया

खगड़िया में बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव की गाड़ी 35 मिनट तक कीचड़ में फंसी रही, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। खराब मौसम की वजह से तेजस्वी यादव ने पटना जाना कैंसिल कर दिया।

बिहार
बारिश के कारण पटना जाना हुआ कैंसिल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार अधिकार यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने स्वागत किया। खगड़िया में कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अचानक पटना के लिए रवाना होने लगे। लेकिन तभी तेज बारिश होने लगी। जिसके कारण हैलीपेड के पास कीचड़ में तेजस्वी यादव की गाड़ी फंस गयी।


 इस दौरान करीब 35 मिनट तक तेजस्वी यादव की गाड़ी फंसी रही। लोगों ने गाड़ी को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थक हारकर लोगों ने मौके पर एक ट्रैक्टर को मंगवाया जिसमें रस्सी बांधकर कार को खिंचा गया और कीचड़ से उसे बाहर निकाला गया। हालांकि खराब मौसम की वजह से तेजस्वी यादव ने पटना जाना कैंसिल कर दिया। 


बिहार अधिकार यात्रा के दौरान गुरुवार को खगड़िया पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अमित शाह के बिहार दौरे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, अमित शाह और मोदी बिहार में बहुत बार आए लेकिन दोनों में से कोई भी एक बार भी बिहार को विशेष राज का दर्जा पर कभी कुछ नहीं बोले हैं। इसीलिए आज बेगूसराय आए हैं तो अमित शाह को आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये NDA के 17 साल के शासन में बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार, गरीबी और लालची वाली सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी।