ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Road Accident in Bihar : यात्रियों से भरी ऑटो पलटने से एक की मौत, चार घायल;स्कॉर्पियो के टक्कर से पलटी ऑटो

Road Accident in Bihar : खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके के हीराटोला में आज दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरी एक ऑटो को टक्कर मार दी।

Road Accident in Bihar :
सड़क हादसे में मौत
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in Bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला खगड़िया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ऑटो पलटने से एक शक्स की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के अनुसार, खगड़िया के मुफ्फसिल थाना इलाके के हीराटोला में आज दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने यात्रियों से भरी एक ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गई। जिसमें ऑटो सवार एक यात्री की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य यात्री घायल हो गए।घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।


इधर, इस घटना में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है।चश्मदीद फूलचन मंडल की माने तो मुंगेर के सबदलपुर से ऑटो करीब 10 यात्रियों को खगड़िया स्टेशन लेकर आ रही थी।इसी दौरान NH 31 पर हादसा हुआ।जिसमें 40 साल के संतोष मंडल की मौत हुई है।मृतक मुंगेर जिले के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला था।