ब्रेकिंग
नेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांबिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नवादा-कैमूर की DDC भी बदलीं; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीBihar News : अनंत सिंह के क्षेत्र में जलजमाव से हाहाकार, ललन सिंह ने अधिकारी को लगाई फटकार; 'आज के आज' समाधान का निर्देशBihar News : मोकामा में अनंत सिंह के काफिले में धक्का-मुक्की से नाराज समर्थक, विधायक- सांसद के सामने जताया विरोध; अस्पताल की मांग भी उठी

परबत्ता में जश्न का माहौल, यही से पहली बार विधायक बने थे सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी के बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने की खबर से खगड़िया के परबत्ता में जश्न का माहौल है। समर्थकों ने अबीर-गुलाल, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ खुशी मनाई। परबत्ता में भी सतुआनी के दिन लोगों ने होली और दिवाली मनाई।

बिहार न्यूज
समर्थकों ने मनाई होली-दिवाली
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने और बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने की खबर से खगड़िया में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। खासकर जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।


बता दें कि परबत्ता वही विधानसभा क्षेत्र है, जहां से सम्राट चौधरी ने वर्ष 2000 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी।


परबत्ता के महाद्दीपु गांव से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। ऐसे में उनके समर्थक और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। पूरे इलाके में होली और दिवाली जैसा उत्सव नजर आ रहा है।


बता दें कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी विधायक दल और एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगी। इसके साथ ही उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। सम्राट चौधरी की अगुवाई में नई सरकार बुधवार सुबह 11 बजे लोक भवन (राजभवन) में शपथ लेगी। 


इस खबर के सामने आते ही पूरे बिहार में जश्न का माहौल बन गया है। सतुआनी के दिन ही लोग होली और दिवाली की तरह खुशी मना रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि बिहार को एक युवा मुख्यमंत्री मिला है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।