ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, हर घर नल का जल योजना के तहत खोदा गया था बोरवेल

KHAGARIA: बोरवेल में एक 8 साल की बच्ची गिर गई. जिससे ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्ची को निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसा उस जगह पर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KHAGARIA: बोरवेल में एक 8 साल की बच्ची गिर गई. जिससे ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्ची को निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसा उस जगह पर हुआ है जहां पर नल जल योजना के तहत बोरवेल खोदा गया था, लेकिन इसको खुला छोड़ दिया गया था. जिससे यह हादसा हो गया. घटना खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के शहरबन्ना गांव की है.

हॉस्पिटल लेकर गए परिजन 

घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को खुद निकालने की कोशिश करने लगे. ग्रामीणों ने गड्ढा कर बच्ची को निकाल लिया, लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर थी. उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. लेकिन वह बच नहीं पाई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

12 फीट था गड्ढा

बताया जा रहा है कि गांव में बिहार सरकार की हर घर नल का जल योजना के तहत बोरवेल की खुदाई की गई थी, लेकिन काम करने वाली एजेंसी ने उसे खुला छोड़ दिया था. जिससे बच्ची गिर गई. हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश हैं. बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.