ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया में देंगे करोड़ों की सौगात, 'प्रगति यात्रा' पर हैं CM

Pragati Yatra : मुख्यमंत्री दिन में शहर के कोशी कॉलेज स्थित हेलीपैड से उतरकर नगर सुरक्षा तटबंध पर प्रस्तावित सड़क व एंटी फ्लड स्लुईसगेट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विकास योजनाओं...

Pragati Yatra:
CM नीतीश कुमार की यात्रा
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुुरुवार को प्रगति यात्रा पर खगड़िया पहुंचेंगे। वे अपनी यात्रा के दौरान साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की योजनाओं का जिले को सौगात देंगे।मुख्यमंत्री 10 बजकर 40 मिनट पर महेशखूंट आएंगे। यहां 43 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु आहार कारखाना का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कन्हैया टोला में जीविका सहित विभिन्न विभागों के 20 स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। 


दरअसल, नीतीश महेशखूंट में जीविका के सात लाख की लागत से नवनिर्मित भवन व जल जीवन हरियाली योजना से बनाए गए छठ घाट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से 11 बजकर 40 मिनट पर अलौली प्रखंड के बागमती गढ़ घाट पर पहुंचकर पुल का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दिन में शहर के कोशी कॉलेज स्थित हेलीपैड से उतरकर नगर सुरक्षा तटबंध पर प्रस्तावित सड़क व एंटी फ्लड स्लुईस गेट का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार अलौली प्रखंड समेत सीमावर्ती जिले के लोगों के आवागमन के लिए अलौली गढ़ घाट पर बहुप्रतिक्षित बागमती नदी पर गढ़ घाट के समीप चार सौ मीटर के उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का भी शिलान्यास करेंगे। यह 12 मीटर चौड़ी होगी। इसकी कुल लागत 95 करोड़ अनुमानित है। जबकि इसमें भू अर्जन के लिए पांच करोड़ रूपए का संभावित लागत निर्धारित किया गया है।


इधर,  भगवान हाईस्कूल से फतेहपुर सड़क भया जीएन बांध पर प्रस्तावित बाइपास पथ का 15 करोड़ 3 लाख 44 हजार का निर्माण किया जाएगा। इसका भी शिलान्यास किया जाएगा। यह लगभग तीन किमी लंबी सड़क है। इससे शहर में जाम की समस्या से मिलेगी। इसके अलावा थाना भवन समेत अन्य सरकारी भवनों आदि का भी शिलान्यास आदि किया जाएगा।