ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: 16 जनवरी को खगड़िया में सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा, करोड़ों की योजनाओं की देंगे सौगात

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: मकर संक्रांति के बाद आगामी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचेंगे, जहां करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात जिले के लोगों को देंगे। सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Bihar News
सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा
© IPRD Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CM Nitish Kumar Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में आगामी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया पहुंचेंगे। जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महेशखूंट, अलौली और खगड़िया का दौरा करेंगे।


सबसे पहले सीएम नीतीश कुमार महेशखूंट पहुंचेंगे, जहां वह करीब साढ़े तीन सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे। सीएम महेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से बने पशु आहार केंद्र का उद्घाटन करेंगे। वहीं सीएम खगड़िया शहरी क्षेत्र में बने नव निर्मित ITI भवन का भी लोकार्पण करेंगे। सीएम अपने यात्रा के दौरान अलौली गढ़ घाट में बागमती नदी पर बनने वाले पुल का भी आधारशिला रखेंगे।


इसके बाद वह समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। खगड़िया के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है। ड्रोन से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। सादे लिवास में भी पुलिस पदाधिकारी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया