ब्रेकिंग
बिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्मबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसलागरीबों के घर पर बुलडोजर चला तो वहीं खड़ा हो जाएगा तेजस्वी, दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर बोले नेता प्रतिपक्षअवैध संबंध से इनकार करने पर महिला की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; जमीन में दबे मिले मोबाइल और खून से सने कपड़ेदशरथ राम मांझी की श्रद्धांजलि सभा में तेजस्वी की फिसली जुबान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का ले लिया नामBSEB ने इंटर-मैट्रिक परीक्षा 2027 के रजिस्ट्रेशन का दिया आखिरी मौका... इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

'सुनो न साहब आप मेरी बेटी से शादी कर लो...,' खुले में नहीं बल्कि बंद कमरे में रचाई शादी; अब सुहागरात से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड

Bihar Crime News: बिहार में राजस्थान के एक दूल्हे के साथ शादी के नाम पर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। आरोप है कि गिरोह ने पहले पैसे ऐंठे, फिर बंद कमरे में शादी कराई और बाद में रास्ते में दुल्हन को लेकर फरार हो गए। इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों के साथ...

'सुनो न साहब आप मेरी बेटी से शादी कर लो...,' खुले में नहीं बल्कि बंद कमरे में रचाई शादी; अब सुहागरात से पहले दुल्हन ने कर दिया बड़ा कांड
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: राजस्थान के एक युवक को शादी का झांसा देकर बिहार बुलाया गया और उसके साथ ऐसी ठगी की गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया. आरोप है कि पहले बंद कमरे में शादी की रस्में कराई गईं, फिर विदाई के दौरान रास्ते में बदमाश दुल्हन को लेकर फरार हो गए. विरोध करने पर दूल्हे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और उनसे कुल 1.95 लाख रुपये भी वसूल लिए गए. मामला खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र से जुड़ा है.


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के गंगानगर जिले के झमूरवाली गांव निवासी भवानी शंकर को एक गिरोह ने शादी कराने का भरोसा देकर बिहार बुलाया था. उनके साथ भाई राकेश कुमार, फुफेरा भाई दुलीचंद और भाभी पूनम देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी आए थे. सभी लोग खगड़िया जंक्शन पहुंचने के बाद बस से मधेपुरा जिले के आलमनगर पहुंचे, जहां गिरोह के सदस्य उन्हें ऑटो से एक गांव लेकर गए.


पीड़ितों का आरोप है कि वहां शादी कराने के नाम पर पहले उनसे ऑनलाइन 1 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए गए. इसके बाद एक बंद कमरे में युवक की एक युवती से शादी की रस्में पूरी कराई गईं. शादी के बाद देर रात दूल्हा-दुल्हन और परिजनों को दो ऑटो से विदा कर दिया गया.


आरोप है कि बेलदौर थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचते ही तीन बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ऑटो को रोक लिया. इसके बाद बदमाश दुल्हन को जबरन अपने साथ ले गए. जब दूल्हे के परिजनों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई. इस दौरान दूल्हे के भाई राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.


पीड़ितों का कहना है कि बदमाश दूल्हे और उसके भाई को भी अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए, जहां उन्हें बंधक बनाकर दोबारा 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए. इसके बाद दोनों को तिलाठी चौक के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए.


घटना की जानकारी मिलने पर बेलदौर थाना पुलिस पीड़ितों को थाने लेकर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. हालांकि पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया. इसी वजह से फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी और आगे की कानूनी कार्रवाई भी नहीं हो पाई. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.