ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: सदर अस्पताल में इमरजेंसी मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं, परिजन उठाकर ले जा रहे वार्ड

Bihar News: खगड़िया सदर अस्पताल की लापरवाही, इमरजेंसी मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, परिजनों को खुद उठाकर करना पड़ा भर्ती

Bihar News
इमरजेंसी मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: एक बार फिर खगड़िया सदर अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां इमरजेंसी मरीज को स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए इस अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं कराया। इस कारण परिजनों को मरीज को खुद उठाकर वार्ड तक ले जाना पड़ा।


इस वाकये के वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजन मरीज को कैसे खुद ही ले जा रहे हैं। घायल मरीज की पहचान चुकती निवासी सुजीत कुमार के रूप में हुई है, जो सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन स्ट्रेचर न मिलने के कारण परिजनों को उसे उठाकर इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा।


घायल के परिजनों ने बताया कि जब वे सदर अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी वार्ड के पास एक स्टाफ को रखा गया है, लेकिन न तो स्टाफ मौजूद था और न ही स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया। मजबूरन उन्हें मरीज को खुद ही उठाकर ले जाना पड़ा।


हालांकि, बिहार सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन इस घटना से जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आती है। इस लापरवाही ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


अनिश कुमार की रिपोर्ट