ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

Bihar News: खगड़िया ओवरब्रिज पर प्रॉपर्टी डीलर गोलीकांड का खुलासा, जेल में बंद अपराधी के जरिए हायर किए गए शूटर; 3 गिरफ्तार

Bihar News: खगड़िया में 13 अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जेल में बंद कुख्यात ने कराई थी साजिश..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: खगड़िया में प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार उर्फ बुलबुल चौधरी पर 13 अगस्त को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुख्य शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज पर 13 अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। खगड़िया एसपी राकेश कुमार ने बताया कि यह गोलीकांड साजिश के तहत अंजाम दिया गया था। जेल में बंद एक कुख्यात अपराधी ने परबत्ता से शूटर को हायर कर नीरज को गोली मरवाई थी। नीरज अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं।


पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य शूटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल सेट बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें अब तक दो नामजद सहित पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।


पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले की गहन जांच जारी है।


रिपोर्टर: अनिश कुमार