ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार : मां साथ स्नान करने गए दो चचेरे भाईयों की गंडक में डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाला मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां नदी में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। इन दोनों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकला गया।

बिहार : मां साथ स्नान करने गए दो चचेरे भाईयों की गंडक में डूबने से मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया से एक दिल दहलाने वाला मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां नदी में डूबने से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। इन दोनों का शव गोताखोरों की मदद से बाहर निकला गया। जिसके बाद पुरे परिवार में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच - पड़ताल शुरू कर दी है। 


मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया के गंगौर ओपी क्षेत्र के खड़गी तिरासी गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में स्नान दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर दो बालकों की मौत हो गयी। दोनों आपसी रिश्ते में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। ये दोनों बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में दो बालक अपनी मां के साथ पहुंचे थे। तीनों वहां स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों बालक स्नान के क्रम में गहरे पानी में चले गए। 


वहीं, इस घटना के बाद बूढ़ी गंडक के खड़गी तिरासी घाट पर कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। मृतकों की पहचान तिरासी गांव निवासी श्यामसुंदर रजक के नौ वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और शशि रजक के सात वर्षीय पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी है। दोनों आपस में चचेरे भाई लगते थे। 


इधर, इस घटना की जानकारी प्रशासन को दी गयी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय गोताखोर पहुंचे। जसिके बाद दोनों को खोजने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मश्कत के बादआखिरकार दोनों के शव का पता चला। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को पानी से निकाला गया। इस दौरान परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। लोग परिजनों को हिम्मत दे रहे थे।