ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

Khagaria News: अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बस, बाल-बाल बची लोगों की जान

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने

Khagaria News: अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बस, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: बड़ी खबर खगड़िया से आ रही है, जहां एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने डूबते हुए यात्रियों का रेस्क्यू कर उन्हें बचाया। हादसे में ANM समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना अलौली थाना क्षेत्र के संतोष पुल के पास की है।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में चालक समेत तीन लोग ही सवार थे। बस रिजर्व में खगड़िया से अलौली के शहरबन्नी जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में घटना का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अलौली थानाध्यक्ष समलेश कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और खुद से मोर्चा संभालते हुए बस में फंसे चालक और उपचालक को पानी से बाहर निकाला।


एक ANM, बस का चालक और उप चालक के अलावा अन्य कोई बस में नहीं था। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत की बात रही कि बस में अधिक संख्या में लोग सवार नहीं थे, नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।

रिपोर्ट- अनिश कुमार

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें