ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

खगड़िया में वोटिंग के बाद बुजुर्ग की मौत : मतदान के दौरान बिहार में अबतक 4 की हार्ट अटैक से गई जान

KHAGARIA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल

खगड़िया में वोटिंग के बाद बुजुर्ग की मौत : मतदान के दौरान बिहार में अबतक 4 की हार्ट अटैक से गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA :  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में देशभर के 11 राज्यों में वोटिंग जारी है। बिहार की पांच सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई। बिहार की पांच सीटों झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया में 3 बजे तक 46.69 फीसदी वोटिंग हुई है। मतदान के दौरान बिहार में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है। खगड़िया में वोटिंग के चंद मिनटों बाद एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से जान चली गयी। जिसके बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। 


वही, सुपौल में मतदान करा रहे पीठासीन पदाधिकारी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। सरायगढ़ बूथ संख्या-158 पर पदस्थापित पीठासीन पदाधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। जिसके बाद सदर अस्पताल में उन्हें  भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी। 


वही तीसरी घटना अररिया के पलासी प्रखंड के उत्क्रमित म. वि. पेचैली बूथ की है। जहां मंगलवार को मतदान केंद्र पर तैनात होमगार्ड जवान महेंद्र साह की भी हार्ट अटैक से मौत हो गयी। महेंद्र साह सीतामढ़ी के रहने वाले थे। वही चौथी घटना सुपौल के सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत की है। जहां मनरेगा भवन मतदान केंद्र संख्या 158 पर चुनाव कार्य में लगे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई। मृतक कर्मी की पहचान शिक्षक शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 


लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच खगड़िया में बुजुर्ग की वोटिंग के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग मतदान के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। जहां वोटिंग करने के बाद जैसे ही वह मतदान केंद्र से बाहर निकले कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। परबत्ता विधानसभा के रामपुर पंचायत के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान इंद्रदेव तांती के रूप में हुई है।

टैग्स