ब्रेकिंग
PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦मधुबनी के मौर्यन रेस्टोरेंट में दर्जनों बदमाशों ने किया हमला, हत्या और अपहरण की कोशिश, दो गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में गए, कई स्टाफ पाए गए हैं संक्रमित

PATNA : कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. अश्विनी चौबे आज ही दिल्ली से पटना

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में गए, कई स्टाफ पाए गए हैं संक्रमित
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे होम आइसोलेशन में चले गए हैं. अश्विनी चौबे आज ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे. पटना पहुंचने पर उन्होंने अपनी कोरोना वायरस कराई थी. उनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई. लेकिन उनके कई स्टाफ करोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 


इसके बाद में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपने पटना स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में चले गए हैं. उनके पीआरओ ने इस बात की जानकारी दी है. अश्विनी चौबे के 3 स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और 2 सुरक्षाकर्मी भी संक्रमित मिले हैं. दो दिन पहले ही अश्विनी चौबे पटना से दिल्ली गए थे और वापस से आज पटना लौटे, जिसके बाद उनके स्टाफ के पॉजिटिव निकलने की जानकारी मिली. जिसके बाद एहतियातन मंत्री अश्विनी चौबे ने होम आइसोलेशन में जाने का फैसला किया. 


केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे पिछले दिनों अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर के साथ-साथ भागलपुर के दौरे पर भी रहे हैं. इसके पहले वह हरिद्वार भी गए थे. अब तक कोरोना का संक्रमण उन तक नहीं पहुंचा है ले.किन एहतियातन उन्होंने होम आइसोलेशन में जाने का फैसला किया है.

टैग्स