ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर बड़ा हादसा, एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे ट्रॉली की टक्कर में एक की मौत; तीन रेलकर्मी घायल

Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड पर अवध असम एक्सप्रेस और रेलवे ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रॉलीमैन की मौके पर मौत हो गई और तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार-बरौनी रेलखंड के काढागोला और सेमापुर स्टेशनों के बीच महारानी गांव के पास शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। डाउन लाइन पर बरौनी से कटिहार की ओर आ रही 15910 अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर रेलवे ट्रॉली से हो गई। 


इस हादसे में तीन रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक ट्रॉलीमैन की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सोनपुर रेल डिवीजन की सीमा में हुई है। मामले की प्रारंभिक पुष्टि करते हुए कटिहार एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि यह इलाका कटिहार रेल मंडल की सीमा से सटा हुआ है, इसलिए तत्काल कटिहार से मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है।


फिलहाल सभी घायलों को पास के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि ट्रॉली डाउन ट्रैक पर कैसे पहुंची। रेल पुलिस ने मृतक रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता