ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

तेंदुए का गांव में आतंक… घुसकर मचाया खूनी तांडव, दहशत के बीच ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा

Bihar News: कटिहार के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में तीन दिनों से दहशत फैला रहे तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। लगातार हमलों से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार उसे घेरकर मार गिराया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच...

तेंदुए का गांव में आतंक… घुसकर मचाया खूनी तांडव, दहशत के बीच ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: कटिहार जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के धूसर पंचायत स्थित टीकापट्टी-गोड़ियर मार्ग के पास चकला बहियार में पिछले तीन दिनों से तेंदुए के आतंक ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी थी। खेतों और कामत इलाके में लगातार घूम रहे तेंदुए ने इलाके में ऐसा खौफ पैदा कर दिया था कि लोग शाम ढलते ही घरों में कैद होने लगे थे। आखिरकार बुधवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर घेराबंदी की और काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को मार गिराया। इस दौरान तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल भी हो गए।


ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ पिछले कई दिनों से बहियार और खेतों के आसपास देखा जा रहा था। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई जंगली जानवर इधर-उधर भटककर आ गया है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी गतिविधियां बढ़ने लगीं। तेंदुए ने सबसे पहले खेतों के पास बंधे दो गाय के बछड़ों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद एक बकरे को भी मार डाला। लगातार हो रहे हमलों से इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हो गए।


बुधवार को जब तेंदुआ फिर से बहियार इलाके में दिखाई दिया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर जुट गए। लोगों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान तेंदुए ने खुद को बचाने के लिए हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हालांकि ग्रामीण पीछे नहीं हटे और काफी देर तक चले संघर्ष के बाद तेंदुए को मार गिराया गया।


घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेंदुए को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में जंगली जानवरों की हलचल बढ़ गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि तेंदुआ गांव के इतने करीब पहुंच जाएगा।


सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया गया है। वहीं टिकापट्टी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।