ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

कटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवक

कटिहार के बरारी में जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित आशा नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। छापेमारी में संचालक फरार मिला, बाथरूम में छिपे दो युवक मिले और प्रसव ऑपरेशन से जुड़े मामलों की जांच शुरू कर दी गई है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के बरारी प्रखंड में बुधवार को जिला प्रशासन ने अवैध रूप से संचालित आशा नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक अस्पताल की गहन जांच की गई।


छापेमारी में चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुशर्रफ हुसैन, डॉ. यू. के. सिन्हा, अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बरारी थाना के पु अ नि अमित कुमार और प्र पु अ नि अमन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जैसे ही प्रशासनिक टीम अस्पताल पहुंची, वहां मौजूद अधिकांश लोग मौके से फरार हो गए।


जांच के दौरान एक कमरे में टिंकल कुमारी अपने परिजनों के साथ मिलीं। परिजनों ने बताया कि 1 अगस्त को इसी नर्सिंग होम में उनका ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया था, जिसमें उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब अस्पताल के कई कमरे अंदर से बंद मिले। काफी मशक्कत के बाद दरवाजे खोले गए तो दो युवक बाथरूम में छिपे मिले। पूछताछ में दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।


वहीं अस्पताल का संचालक मो. सरफराज मौके से फरार मिला। प्रशासन यह भी पता नहीं लगा सका कि यहां ऑपरेशन किस चिकित्सक द्वारा किया जा रहा था। कार्रवाई के बाद चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बरारी प्रखंड में संचालित सभी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच होगी। जो भी संस्थान अवैध रूप से संचालित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई पूरी होने के बाद प्रशासन ने आशा नर्सिंग होम को सील कर दिया और वहां भर्ती मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि इस नर्सिंग होम का संचालन किन लोगों की मिलीभगत से किया जा रहा था।

कटिहार से धीरज चौधरी की रिपोर्ट

कटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवककटिहार के बरारी में अवैध नर्सिंग होम सील, छापेमारी के दौरान बाथरूम में छिपे मिले दो युवक