ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले 11-12 साल के बच्चों की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के कुछ लोगों ने दो मासूम बच्चों को कथित तौर पर साथ देखने के बाद ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। मामला अब सामाजिक दबाव, बाल विवाह...

Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले 11-12 साल के बच्चों की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां ग्रामीणों ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए दो नाबालिग बच्चों की जबरन शादी करा दी। मामला कुर्सेला थाना क्षेत्र के गोबराही दियारा इलाके का बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार, गांधीग्राम बिनटोली निवासी 11 वर्षीय लड़की और 12 वर्षीय लड़के को ग्रामीणों ने कथित तौर पर एक साथ देख लिया था। इसके बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बच्चों और उनके परिवार पर दबाव बनाते हुए पंचायत जैसा माहौल तैयार कर दिया।


हैरानी की बात यह रही कि भीड़ ने मासूम लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और फिर दोनों बच्चों की जबरन शादी करा दी। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताब और कलम होनी चाहिए, उस उम्र में उन्हें शादी जैसे बंधन में धकेल दिया गया।


घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ बाल विवाह का मामला नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और कानून की खुली अनदेखी है। ग्रामीणों की इस हरकत ने मानवता और सामाजिक व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरे मामले में सामाजिक दबाव इतना ज्यादा था कि परिवार खुलकर विरोध भी नहीं कर सका। वायरल वीडियो में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया लगातार जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।