ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बड़ी खबर: पहली सोमवारी को बड़ा हादसा, जल भरने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां सावन की पहली सोमवारी को बड़ा हादसा हुआ है। गंगा घाट पर जल भरने से पहले स्नान करने के दौरान तीन किशोर समेत चार लोगों की डूबने स

बड़ी खबर: पहली सोमवारी को बड़ा हादसा, जल भरने के दौरान चार लोगों की डूबने से मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: इस वक्त की बड़ी खबर कटिहार से आ रही है, जहां सावन की पहली सोमवारी को बड़ा हादसा हुआ है। गंगा घाट पर जल भरने से पहले स्नान करने के दौरान तीन किशोर समेत चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


बताया जा रहा है कि सावन की पहली सोमवारी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु काढ़ागोला गंगा घाट पर जल भरने के लिए पहुंचे हैं। इसी दौरान खेरिया गांव के लोग भी जल भरने के लिए पहुंचे थे। जल भरने से पहले सभी गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान 6 लोग गंगा में डूब गए।


इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने दो लोगों को तो बचा लिया लेकिन तीन किशोर समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे  की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को गंगा से बरामद कर लिया है।