ब्रेकिंग
परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानपरिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमान

रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की दर्दनाक मौत

Bihar News: कटिहार के आजमनगर में रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक मौके से फरार है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के भवानीपुर-सालमारी मार्ग पर रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित टेंपो के पलटने से 50 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।


बताया जा रहा है कि भवानीपुर हाल्ट रेलवे गेट खुलने के बाद चालक ने ऑटो को स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान टेंपो अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया और सीधे गहरे गड्ढे में जा गिरा। चीख-पुकार के बीच कई यात्री तो बाल-बाल बच गए, लेकिन रुखसाना खातून (50 वर्ष) टेंपो की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


जानकारी के अनुसार, मृतका रुखसाना खातून आजमनगर दक्षिण टोला निवासी मोहम्मद तजमुल की पत्नी थीं। वह अपने घर से खुशी-खुशी मायके सहजना गांव जाने के लिए निकली थीं, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। शाम के करीब 8 बजे हुए इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।


हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुटते देख मौकापरस्त टेंपो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सालमारी थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टेंपो को जब्त कर लिया है। सालमारी पुलिस अब फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता