ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

Katihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को उड़ाया, हादसे में पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक

KATIHAR: कटिहार मे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। हादसे के बाद ड्र

Katihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को उड़ाया, हादसे में पत्नी की मौत; पति की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार मे भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि महिला का पति गंभीर रुप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। हादसे के बाद ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।


दरअसल, यह घटना पोठिया थाना क्षेत्र के एसएच 77 पर गुरुवार की देर रात हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार चंदन कुमार मंडल अपनी पत्नी सरिता देवी के साथ समेली किसी श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने दोनो उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सरिता देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल चंदन मंडल का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।