ब्रेकिंग
पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान पारिवारिक कलह में पति बना हैवान, पत्नी को मारी गोली, मौके पर दर्दनाक मौतयात्रीगण कृपया ध्यान दें... सितंबर में बदल जाएगा कई ट्रेनों का मार्ग, जानिए किन रास्तों से होकर चलेंगी ट्रेनेंBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान

बिहार: भूख से तड़प रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज पहुंचा किचन में, हॉस्पिटल के रसोइए ने ईंट से मारकर सिर फोड़ा

KATIHAR: हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीज भूख से तड़प रहा था. इस दौरान वह खाने की तलाश में हॉस्पिटल के किचन में चला गया. जिसके बाद भड़के रसोइया ने ईंट से मारना शुरू कर दिया. ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KATIHAR: हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव मरीज भूख से तड़प रहा था. इस दौरान वह खाने की तलाश में हॉस्पिटल के किचन में चला गया. जिसके बाद भड़के रसोइया ने ईंट से मारना शुरू कर दिया. जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीज का सिर फट गया. यह घटना कटिहार के सदर अस्पताल परिसर में बने एएनएम स्कूल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का है. 

दो पॉजिटिव मरीज मारने के लिए खोजते रहे रसोइया को

जब घटना की जानकारी मरीज के परिजन को मिली तो वह पहुंचे और रसोइये को पीटने के लिए खोजते रहे. लेकिन वह फरार हो गया है. इसके अलावे हॉस्पिटल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव भी गुस्से में हो गए. वह भी वार्ड से निकल गए और हॉस्पिटल के चारों तरफ घूम-घूमकर आरोपी को खोजते रहे. जिससे हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया. जो दोनों मरीज खोज रहे थे वह घायल के परिवार के ही सदस्य हैं. जो दोनों पॉजिटिव है. सुरक्षाकर्मियों ने समझाकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को वार्ड में भेजा. 

संक्रमण का बढ़ता खतरा

सदर हॉस्पिटल में तीनों कोरोना मरीजों के बाहर घूमने पर बाकी मरीजों के बीच हड़कंप मच गया. कोरोना संक्रमण को लेकर डर गए. तीनों कोरोना पॉजिटिव हॉस्पिटल के चारों तरफ घूमते रहे. वह आरोपी को खोज रहे थे. बता दें कि इससे पहले भी हॉस्पिटल में खाने को लेकर भर्ती मरीज हंगामा बिहार के कई जिलों में कर चुके हैं. समय पर खाना और साफ पानी नहीं देने का आरोप लगा चुके हैं. इसके अलावे बिहार के क्वॉरेंटाइन सेंटर भी इस तरह की शिकायत आती रहती थी.