ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार में हैवानियत की हद पार: साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला, विधवा हुई बहन

KATIHAR: बिहार के कटिहार में हैवानियत की हदे पार हो गई. जहां एक युवक ने अपने ही बहनोई की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बहन को विधवा कर दिया. घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस

बिहार में हैवानियत की हद पार: साले ने बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला, विधवा हुई बहन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार में हैवानियत की हदे पार हो गई. जहां एक युवक ने अपने ही बहनोई की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बहन को विधवा कर दिया. घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जांच में जुटी है. 


जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के फलका थाना क्षेत्र की है. एक युवक ने अपने बहनोई को बस इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने बिचड़ा रखने का विरोध किया था. जिसके बाद साले ने उसे डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जाता है कि पीड़ित जनीफ शाह और उसके साले नसीम शाह के बीच विवाद खेत में बिचड़ा रखने को लेकर शुरू हुआ था. जिसके बाद गुस्से में नसीम शाह ने अपने जीजा को लाठी डंडों से पीट-पीटकर बेदम कर डाला. बाद में बहनोई जनीफ़ शाह को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां जीजे की मौत हो गई.


घटना के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले में फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिये कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स