ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

Bihar News: एक बच्ची की मां देवर संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई, ग्रामीणों ने की पिटाई

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के पंचवर्गा गांव में एक शादीशुदा महिला अपने चचेरे देवर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ी गई। मामला सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
4 मिनट

Bihar News: बिहार के कटिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला के मनसाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की एक शादीशुदा महिला कविता कुमारी अपने प्रेमी जीत कुमार साह के साथ एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। लड़की के नाना छेदी सिंह ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई।


जानकारी के अनुसार, कविता कुमारी की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत कुमारगंज पंचायत निवासी टिंकू कुमार साह से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बेटी भी है। कविता फिलहाल अपनी मां के साथ अपने ननिहाल पंचवर्गा गांव में रह रही थी, जहां उसने अपने प्रेमी को पश्चिम बंगाल से बुलाकर दिन के उजाले में अपने घर बुलाया।


स्थानीय लोगों ने बताया कि, कविता के नाना व अन्य ग्रामीणों ने जब दोनों को एक कमरे में पकड़ा तो गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों के हाथ बांधकर पिटाई कर दी। घटना की खबर मिलते ही गांव में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं था; छह माह पहले भी कविता और जीत के बीच संबंधों को लेकर विवाद हो चुका है, जिसे पंचायत स्तर पर समझौते के माध्यम से सुलझाया गया था।


अब इस बार की घटना के बाद कविता ने अपने पति टिंकू कुमार के साथ रहने से इनकार कर दिया और प्रेमी जीत कुमार साह के साथ रहने की इच्छा जताई। वहीं, टिंकू ने भी पत्नी को दोबारा अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत के समक्ष दोनों पति-पत्नी ने लिखित रूप में आपसी सहमति से रिश्ता खत्म करने का निर्णय लिया।


एक ओर कविता अपनी शादीशुदा जिंदगी को पीछे छोड़ प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर जीत कुमार साह, जो कि कविता का चचेरा देवर (भाई का देवर, यानी चचेरी भाभी से प्रेम) है, वह खुद 3 अगस्त को विवाह के लिए पहले से तय था। बावजूद इसके, वह कविता से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ है। यह स्थिति क्षेत्र में सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों को लेकर विवाद और चर्चाओं का विषय बन गई है।


इस घटनाक्रम के कारण तीन परिवारों पर संकट आ गया है। कविता का ससुराल, उसका ननिहाल और जीत कुमार का परिवार। सबसे ज्यादा चिंता डेढ़ वर्ष की बच्ची के भविष्य को लेकर जताई जा रही है, जो अब इस रिश्ते विवाद की सीधी शिकार बन गई है।


घटना के बाद पंचायत में कई जनप्रतिनिधियों और बुजुर्गों की उपस्थिति में चर्चा हुई। कुछ लोगों ने महिला की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत निर्णय के अधिकार की बात की, तो कई ग्रामीणों ने इस प्रकार के संबंधों को समाज के लिए खतरनाक मिसाल बताया। पंचायत द्वारा किसी कानूनी प्रक्रिया के बिना “तुरंत रिश्ता खत्म” जैसी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट - सोनू चौधरी