ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में बड़ा हादसा.. झारखंड से आ रही मालवाहक जहाज गंगा में डूबी, कई लोग लापता

KATIHAR : कटिहार के मनिहारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के दरमियान एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों की माने तो इस जहाज में गिट्टी से ल

बिहार में बड़ा हादसा.. झारखंड से आ रही मालवाहक जहाज गंगा में डूबी, कई लोग लापता
First Bihar
2 मिनट

KATIHAR : कटिहार के मनिहारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के दरमियान एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों की माने तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। सूत्रों की माने तो झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले ये जहाज गंगा में समा गया।


किसी तरह इस हादसे में जान बचा कर निकले ट्रक के सहायक चालक ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक जहाज पर सवार ही था कि वो असंतुलित होकर जहाज में जा पलटा। जहाज में वजनदार ट्रक के गिरते ही जहाज का भी संतुलन बिगड़ा और वो गंगा में पलट गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया।


इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। जिनका अता पता नहीं लग पाया है। इधर हादसे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पूरा महकमा रात से ही गंगा घाट मनिहारी में कूच कर गया। तलाश जारी है। 18 में से करीब 6 से 7 ट्रक निकल पाई है। बाकी का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, तलाश जारी है।


जहाज पर सवार अंसार की माने तो वो जहाज के रिम वाली छोड़ पर बैठा था। अचानक से जहाज पानी की तरफ झुकता चला गया। इसके बाद एक एक कर ट्रक नदी में गिरता चला गया। वो किसी तरह अपनी जान बचा पाए। उस वक़्त सिर्फ चीख गूंज रही थी गंगा में।

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता