ब्रेकिंग
Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी Bihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी

Bihar Crime : बिहार में रास्ते के झगड़े में चली गोली, दादी-पोती घायल; गांव में दहशत का माहौल

कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

Bihar Crime : बिहार में रास्ते के झगड़े में चली गोली, दादी-पोती घायल; गांव में दहशत का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime : कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत भौगांव गांव में लंबे समय से चल रहा रास्ते का विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिससे पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बन गया है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ता ऊंचा होने की वजह से एक पक्ष के व्यक्ति को ठोकर लग गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। पहले तो मामला कहासुनी तक ही सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती चली गई और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने अचानक हथियार निकालकर फायरिंग कर दी।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के सदस्य राजू ने बताया कि स्थिति इतनी तेजी से बिगड़ी कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पहले झगड़ा हुआ और फिर अचानक गोलियां चलने लगीं। फायरिंग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग डर के मारे अपने-अपने घरों में छिप गए।


इस गोलीबारी में अनुष्का कुमारी और जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अनुष्का कुमारी को कमर के नीचे गोली लगी है, जबकि जानकी देवी की जांघ में गोली लगी। दोनों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।


घायल अनुष्का कुमारी की मां अमृता कुमारी ने बताया कि घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ गोलीबारी की, बल्कि उनके पति के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने इस मामले में सुनील शाह, रंजीत शाह और जीवछ साह समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला करने का आरोप लगाया है। साथ ही सुनील शाह पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े होने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है।


घटना की सूचना मिलते ही कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।


घटना के बाद भौगांव गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से सहमे हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या तनाव को फैलने से रोका जा सके।