ब्रेकिंग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी भरत तिवारी एनकाउंटर के सवा महीने बाद सरकार को आया होश? जगदीशपुर एसडीओ भी हटाए गए, तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा भी लाइन हाजिर माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय गिरफ्तार, आवास से कोतवाली थाना ले गई पुलिस

118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, उपद्रवियों के हंगामे पर बोले मनोज तिवारी

बांकीपुर उपचुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और पेपर लीक गिरोह को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।

बिहार न्यूज
ये क्या बोल गये मनोज तिवारी?
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक के विरोध में पटना, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, मुंगेर, बेगूसराय सहित बिहार के कई जिलों में विरोध में हुए उपद्रव के बाद पुलिस ने फोटो जारी कर पहचान करने वालों को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। दरभंगा में 32 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य जिलों में भी उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद गिरफ्तारी होगी। लेकिन बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक बयान सामने आया है जिसमें वो यह कह रहे हैं कि 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं। उपद्रवियों की जगह उन्होंने पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की ही बात कह डाली। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 


दरअसल 30 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा का उपचुनाव होने वाला है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी सहित 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। मनोज तिवारी बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान नीट पेपर लीक को लेकर पटना सहित कई जिलों में हुए छात्रों के बवाल पर मनोज तिवारी ने मीडिया से कहा कि हिंसा हुई है आप सबने भी देखा होगा। 118 पुलिस वाले गिरफ्तार किये गये हैं, सिर भी फटा हैं। आपने देखा कि कैसे-कैसे लोग गाड़िया तोड़ रहे थे। सिविलियन की भी गाड़ी तोड़ा गया। मामले की अभी जांच चल रही है, जो दोषी होगा उसको सजा मिलेगा। 


वही बिना नेम प्लेट और यूनिफार्म के पुलिस कर्मियों द्वारा छात्रों पर लाठीचार्ज किये जाने के सवाल पर मनोज तिवारी ने कहा कि ऐसा नहीं है इस तरह से भ्रम में ना पड़ा जाए। छात्रों को पूरी तरह से सुरक्षा दी गयी है। आप देख रहे सरकार कितना झूककर उनसे बात कर रही है, कोई सरकार ऐसा किया है क्या? दूसरी सरकार के समय आप मांग करने आते थे, तब मार-मार के बरोबर कर देते थे। यहां लगातार मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक छात्रों के हितों को संवेदनशीलता के साथ देख रहे हैं। जो आवंछित तत्व जो राजनीतिक लाभ के लिए छात्रों की आड़ में हिंसा किये हैं, उनको तो कम से कम बचाना नहीं चाहिए। 


मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने तो बहुत ही संवेदनशील और जवाबदेही वाला कदम उठाया है। प्रधानमंत्री जी ने अपने बयान को खुद अपने से रिकॉर्ड किया। यह दिखाता है कि वो छात्र हितों को कितना महत्व देते हैं। उनकी संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि सोनम जी ने अनशन तोड़ दिया। ये मोदी की सरकार है यह संवाद में विश्वास करती है। हम लगातार कहते हैं कि संवाद कीजिए लेकिन लोग तख्ती लेकर आते हैं लेकिन चर्चा करने से भाग जाते है। पेपरलीक करने वाले देश के दुश्मन हैं छात्रों के दुश्मन है। पेपर लीक गिरोह को कैसे कड़ी से कड़ी सजा दे इस पर काम किया जा रहा है। अब कोई बचने वाला नहीं है। गड़बड़ी करने वाला सलाखों के पीछे जाएगा।


बांकीपुर उपचुनाव को लेकर मनोज तिवारी ने कहा कि हम चुनाव को कभी भी हल्के में नहीं लेते हैं, हर चुनाव को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं। अब रही बात बांकीपुर की तो जनता डिसाइड करेगी। बांकीपुर में पैसे वाले और सामान्य व्यक्ति के बीच लड़ाई है। 




टैग्स