ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'Bihar News: जहानाबाद के DEO लपेटे में आए, सात साल पुराने मामले में चलेगी विभागीय कार्यवाही...बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंची अक्षरा सिंह पत्रकार के सवाल पर भड़कीं, कहा..लोग खाने के लिए तरस रहे हैं और आपको मेरी शादी की चिंता पड़ी हुई हैबिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'

कटिहार में हाईवे पर खतरनाक स्टंटबाजी, मासूम बच्चों की जान जोखिम में डाल युवक ने बनाई रील

कटिहार में नेशनल हाईवे पर युवक का खतरनाक बाइक स्टंट करते वीडियो वायरल हुआ है। रील बनाने के दौरान उसने छोटे बच्चों की जान जोखिम में डाल दी। अश्लील गाने और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर लोगों में आक्रोश है और पुलिस कार्रवाई की मांग उठ रही है।

बिहार न्यूज
नेशनल हाईवे पर स्टंट
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार में सोशल मीडिया पर वायरल एक खतरनाक वीडियो ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने बाइक पर छोटे-छोटे बच्चों को बैठाकर उनकी जान भी जोखिम में डाल दी। अश्लील गानों के साथ बनाई गई इस रील को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक नेशनल हाईवे पर अपनी तेज रफ्तार बाइक के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। यह सिर्फ एक साधारण स्टंट नहीं है; इसमें न केवल यातायात नियमों को ताक पर रखा गया है, बल्कि छोटे-छोटे मासूम बच्चों को बाइक पर बिठाकर उनकी जान के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे यह युवक हवा में बाइक उछाल रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है और उन मासूमों की जान जा सकती है जिन्हें इसका अंदाजा भी नहीं है।


अश्लीलता का तड़का और नियमों का उल्लंघन

इतना ही नहीं, इस रील के बैकग्राउंड में बज रहे अश्लील गाने ने इस पूरी हरकत को और भी घिनौना बना दिया है। बिहार सरकार और पुलिस विभाग द्वारा अश्लील गानों पर रोक लगाने के दावों के बावजूद, इस तरह के वीडियो सरेआम बनाए जा रहे हैं। 'बैठल नहीं अकेला के थाम पर जा' जैसे द्विअर्थी और फूहड़ गानों का इस्तेमाल कर यह युवक न केवल अपनी 'फेम' बढ़ाना चाहता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी गलत संदेश दे रहा है।


पुलिस के लिए चुनौती

क्या कटिहार की पुलिस सो रही है? यह सवाल अब स्थानीय लोगों के मन में उठ रहा है। हाईवे पर सरेआम इस तरह की स्टंटबाजी करना और बच्चों की जान खतरे में डालना सीधे तौर पर पुलिस की गश्ती और मुस्तैदी पर सवालिया निशान खड़ा करता है। ऐसे स्टंटबाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का जरा भी खौफ नहीं है।



1ST BIHAR झारखंड की अपील

हमारा मकसद इस तरह की हरकतों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि प्रशासन को जगाना है। अगर आज इन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कल कोई और मासूम इन 'रील के शौकीनों' की लापरवाही का शिकार होगा। हम मांग करते हैं कि कटिहार पुलिस इस वीडियो का संज्ञान ले, बाइक के नंबर और लोकेशन की जांच कर इस युवक को तुरंत गिरफ्तार करे, ताकि भविष्य में कोई और ऐसी हिमाकत न कर सके। सावधान रहें! यह सड़क स्टंट के लिए नहीं, सफर के लिए है। अपनी और दूसरों की जान को रील के चक्कर में जोखिम में न डालें।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता