ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

तारीक अनवर और महबूब आलम से जनता ने मांगा 5 साल का हिसाब, नाराज ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़ा, कहा..इन लोगों को मारकर भगाना होगा

कटिहार के बलरामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद तारीक अनवर और विधायक महबूब आलम से जनता ने मांगा 5 साल का हिसाब, ग्रामीणों ने खदेड़ दिया और यह कहने लगे कि इन लोगों को मारकर भगाना होगा। लोगों का गुस्सा देख दोनों नेता वहां से निकल गये।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार के बलरामपुर में उस वक्त माहौल गरमा गया जब कांग्रेस सांसद तारीक अनवर और विधायक महबूब आलम चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन यहां मौजूद भीड़ वोट की बात छोड़ नेताजी से 5 साल का हिसाब मांगने लगी। 


जनता नेताजी से सवाल करने लगी और उनसे  जवाब मांगने लगी। ग्रामीणों ने दोनों नेता को घेर लिया और यह कहने लगे कि हमने बार-बार आपको बुलाया लेकिन हम सभी से मिलने के लिए कोई नहीं आया। अब जब चुनाव का मौसम आ गया है तब आप दरवाज़े-दरवाज़े घूम रहे हैं। 


ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि विकास का वादा सिर्फ़ पोस्टर में रहता है, जमीन पर कही नहीं दिखता है। लोगों ने दोनों नेताओं को घेर लिया और गिले-शिकवे सामने रखा और माहौल ऐसा बन गया कि नेता जी को चेहरा छुपाकर वहां से निकलना पड़ गया। 


वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे तारीक अनवर और महबूब आलम वहां से तेज़ी से निकलते नज़र आ रहे हैं, मानो जनता के सवालों की आग से बच रहे हों। कटिहार की इस गर्मी ने अब चुनावी मौसम को और तपा दिया है। जहां जनता किये गये वादे का हिसाब-किताब मांग रही है। लेकिन जवाब देते नेताओं को नहीं बन रहा है। उनके पास जनता के सवालों का जवाब ही शायद नहीं है। 

कटिहार से सोनू की रिपोर्ट