ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

50 से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना ने शिकार बनाया, कांटी NTPC के एजीएम समेत 7 की मौत

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरने वालों की तादाद भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. सबसे ज्यादा डर 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को है. बिहार में रविवार को कोरो

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरने वालों की तादाद भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है. सबसे ज्यादा डर 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को है. बिहार में रविवार को कोरोना से सात लोगों की मौत हो गई. जिन 7 लोगों की मौत कोरोनावायरस की वजह से हुई वह सभी 50 से ज्यादा उम्र के थे. मरने वालों में कांटी एनटीपीसी के एजीएम भी शामिल हैं.

मरने वाले सात लोगों  में से दो लोग पटना के रहने वाले हैं. रविवार को कोरोना से पटना एम्स में चार और एनएमसीएच में तीन लोगों की मौत हो गई. पटना एम्स के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर से कांटी स्थित एनटीपीएसी के एजीएम 57 साल के जितेंद्र कुमार सिंह की रविवार को कोरोना से मौत हो गई. वे यूपी के बलिया के बहुआरा के रहने वाले थे और कुछ ही दिन पहले भागलपुर के कहलगांव से ट्रांसफर होकर कांटी आए गए थे. 

इनके अलावा पटना के लालजी टोला गांधी के नवलकिशोर प्रसाद(70 साल), आरा के कारोबारी अनिल जैन (65 साल), पूर्णिया के अब्दूल सलाम (50 साल) की भी कोरोना से मौत हो गई. वहीं एनएमसीएच में पटेल नगर के गोपाल रजक(55 साल), मधेपुरा के फूलो राम (73 साल) और मुजफ्फरपुर के आनंद कुमार सिंह (50 साल) की कोरोना से मौत हो गई.