ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

पटना में सिंगर कनिका की चप्पल से पिटाई ! लोगों ने पोस्टर पर पोती कालिख, देखें VIDEO

PATNA : कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ अब प्रदर्शन शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर कनिका का विरोध करते हुए कानूनी कार्यवाई की मांग की जा रही है, तो व

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस पॉजिटिव मिली सिंगर कनिका कपूर के खिलाफ अब प्रदर्शन शुरू हो गया है. सोशल मीडिया पर कनिका का विरोध करते हुए कानूनी कार्यवाई की मांग की जा रही  है, तो वहीं आज पटना में कनिका के पोस्टर की चप्पलों की पिटाई की गई और पोस्टर पर कालिख पोती गई. 


एक तरफ कोरोना वायरस के कहर से बचाव के लिए एक तरफ जहां जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं पटना की सड़कों पर कुछ नेता भीड़ जुटा कर जनता को जागरुक करने का ड्रामा कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी तोड़ने के लिए जनभागीदारी की अपील करते हुए 22 मार्च को जनता कर्फयू की घोषणा की है. आज जनता कर्फयू में शामिल होने के लिए लोगों को जागरुक करने लोजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह उर्फ़ कल्लू पटना में सड़कों पर उतरे. एक तरफ जहां भीड़ का हिस्सा न बनने के लिए पीएम मोदी जनता से अपिल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी भीड़ लगाकर जनता कर्फयू में शामिल होने के लिए लोजपा नेता लोगों को जागरुक कर रहे हैं. 

इस दौरान न तो लोजपा नेता ने  मास्क लगाया था और न ही उनके साथ आए कोई भी लोग. काफी देर तक लोजपा नेता भीड़ जुटा कर जनता कर्फयू में शामिल होने के लिए नारेबाजी करते रहे और फिर कनिका कपूर के पोस्टर पर कालिख पोतकर उसका विरोध जताया 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASHWIN

FirstBihar संवाददाता