ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

बिहार में हैरान करने वाला मामला: सांप ने 9 साल की मासूम को डसा, लड़की और कोबरा दोनों की मौत

Bihar News: कैमूर के सिसौडा गांव में जहरीले सांप के काटने से 9 वर्षीय बच्ची शिवांगी कुमारी की मौत हो गई। बच्ची को डसने के बाद सांप की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौडा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खेलते समय 9 वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बच्ची को डसने के बाद सांप की भी मौके पर ही मौत हो गई।



मृतक बच्ची की पहचान सिसौडा गांव निवासी राजू बिंद की 9 वर्षीय बेटी शिवांगी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शिवांगी खेत की तरफ खेलने गई थी। वह गांव की पुलिया के पास बैठी थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।



सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद सांप भी वहीं मृत मिला। वन विभाग की टीम सांप को अपने साथ ले गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



रामगढ़ थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने फोन पर बताया कि सिसौडा गांव में सांप के काटने से बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बच्ची की दादी का बयान भी दर्ज किया गया है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि सांप के मरने की जानकारी उन्हें नहीं है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



सिसौडा पंचायत के मुखिया प्रदीप कुमार सिंह ने जिला प्रशासन और सरकार से मृतक बच्ची के परिजनों को आपदा के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बच्ची का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। ऐसे में परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की जरूरत है।



कैमूर में हाल के दिनों में सर्पदंश से मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं। बीते शुक्रवार को कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव में सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। इसके बाद शनिवार को चांद थाना क्षेत्र के बीउरी गांव में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हुई। अब सिसौडा गांव में 9 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद पिछले 48 घंटों में सांप के काटने से मौत का आंकड़ा चार हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता