ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानामुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाभोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोलीजमुई की घटना पर भड़के तेज प्रताप, सरकार से पूछा सवाल, कहा..जवाब नहीं मिला तो करेंगे भूख हड़तालइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशाना

बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार

Bihar Crime News: कैमूर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. छापेमारी के दौरान एक गोदाम से करोड़ों की खेप मिलने के बाद पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच...

बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तार
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ दुर्गावती पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 71 लाख 52 हजार रुपये बताई जा रही है. मामले में मकान मालिक को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.


मोहनिया के प्रभारी डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के मधूरा गांव स्थित अशोक सिंह के गोदाम सह मकान में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.


थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गावती के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) अभिषेक कुमार की मौजूदगी में मधूरा गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान गोदाम से 28 बंडलों में रखा 143.04 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से मकान मालिक अशोक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया.


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अशोक सिंह ने दावा किया कि गोदाम में रखे गांजे की उसे कोई जानकारी नहीं थी और किसी अन्य व्यक्ति ने वहां यह खेप रखी थी. हालांकि, पुलिस उसके दावे की भी जांच कर रही है.


डीएसपी दयानंद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था. पुलिस का कहना है कि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.