ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा, मरे हुए व्यक्ति पर सिविल सर्जन ने किया केस

KAIMUR : कोरोना काल के बीच बिहार में स्वास्थ्य विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है. ताजा मामला कैमूर जिले का है. यहां कैमूर सिविल सर्जन ने मरे हुए व्यक्ति पर केस कर दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR :  कोरोना काल के बीच बिहार में स्वास्थ्य विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है. ताजा मामला कैमूर जिले का है. यहां कैमूर सिविल सर्जन ने मरे हुए व्यक्ति पर केस कर दिया है. जिसकी छानबीन की जा रही है.


पूरा मामला कैमूर जिले का है, जहां  सिविल सर्जन अरुण तिवारी ने मोहनिया के मृत x-ray टेक्निशियन अजित कुमार पर एफआईआर किया है. बताया जा रहा है कि एक्सरे टेक्नीशियन का नियुक्ति पर संदेह होने के बाद कैमूर सिविल सर्जन ने इसकी जांच निदेशक प्रमुख लोक नियंत्रण को पत्र भेजकर किया. जिसमें छह लोगों का नियुक्ति फर्जी पाया गया था, जिनके ऊपर निदेशक ने प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था.


मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में जिस फर्जी टेक्नीशियन अजीत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जारी हुआ है, वह एक्सरे टेक्नीशियन 2 से ढाई महीना ड्यूटी करने के बाद से ही बीमार चल रहे थे. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत भी हो गई थी. अनुमंडल अस्पताल के आंकड़े में x-ray टेक्निशियन अजीत कुमार के मौत हुए एक साल से ज्यादा समय बीत गया फिर भी सदर अस्पताल के रिकॉर्ड में कैसे उसका नाम नहीं हटा बड़ा गंभीर मामला है.


अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक चंदेश्वरी रजक बताते हैं कि 2018 में एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर अजीत कुमार की बहाली मोहनिया मे हुई थी. 2 से ढाई महीना ड्यूटी करने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई. जहां पटना में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. उनको एक रुपए का भी वेतन भुगतान नहीं किया जा सका है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता