ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

सिंगर नेहा राठौड़ की मदद को पहुंचे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, ऑक्सीजन और दवाएं भी ले गए साथ

PATNA : नीतीश सरकार को अपने पैरोडी से जमकर कोसने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौड़ की मदद युवा कांग्रेस कर नेता ने की है. नेहा सिंह राठौड़ ने कैमूर स्थित अपने गांव में स्वास्थ्य सुविध

सिंगर नेहा राठौड़ की मदद को पहुंचे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, ऑक्सीजन और दवाएं भी ले गए साथ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : नीतीश सरकार को अपने पैरोडी से जमकर कोसने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौड़ की मदद युवा कांग्रेस कर नेता ने की है. नेहा सिंह राठौड़ ने कैमूर स्थित अपने गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार से गुहार लगाई थी. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने नेहा की की मदद की है.


युवा कांग्रेस की टीम ने नेहा के गांव वालों को ऑक्सिजन से लेकर दवाइयां तक उपलब्ध कराया है. नेहा सिंह राठौड़ का गांव कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड में पड़ता है. जन्दहां निवासी भोजपुरी लोक गायिका नेहा राठौड़ ने कुछ दिनों पहले ट्विटर पर अपने गांव के लिए गुहार लगाई थी. इसी को संज्ञान में लेते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल अपनी चार सदस्यीय टीम के साथ नेहा राठौड़ के गांव जन्दहां पहुंच गए. उन्होंने गांव वालों के लिए ऑक्सिजन कॉन्सन्ट्रेटर, कुछ सिलिंडर्स, मास्क, जरूरी दवाइयां, सेनेटाइजर वगैरह उपलब्ध कराया है.


गुंजन पटेल ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी जी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी के निर्देशानुसार, हमारा सेवा अभियान जारी है. हम सभी शुरुआत से ही लोगों को मदद पहुंचाने में लगे हैं. जब नेहा जी की गांव के बारे में हमें पता चला तो हम सभी ने गांव वालों के लिए ये जरूरी सामान का इंतज़ाम किया है. हमारा बस प्रयास है कि अधिक से अधिक जानें बचाई जा सके. 


इसके साथ ही युवा कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि अब बिहार के गांवों में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है. जागरूकता की कमी के कारण गांव वाले भी टेस्टिंग कराने से कतरा रहे हैं. ऐसी परिस्थिति में प्रशासन को जागरूकता फैलाने को लेकर पंचायत स्तरीय योजना बनाने की सख्त आवश्यकता है और  हर पंचायत में एक कोविड केयर सेंटर बनाया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों की जानें बचाई जा सके. नेहा राठौड़ एवं अन्य ग्रामवासियों ने बिहार युवा कांग्रेस के प्रति आभार जताया है.

टैग्स