ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

Bihar News: बिहार में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, हादसे में ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Bihar News: कैमूर जिले के कर्मा गांव के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक अजाजीवन मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर जिले के कर्मा गांव के पास रविवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के अनुसार मृत चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के नदुला थाना क्षेत्र के अरुनघट्टा सब्जलपुर गांव निवासी अजाजीवन मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल सह चालक का नाम सुजान मंडल बताया जा रहा है, जो उसी जिले का निवासी है।


सह चालक सुजान मंडल ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के मधुपुर से हरी मिर्च लेकर ट्रक से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब चार बजे कर्मा गांव के पास खड़े ट्रक से उनका वाहन टकरा गया। हादसे के बाद दोनों को पहले कुदरा पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 


सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक डॉ. सितेश राज ने चालक अजाजीवन मंडल को मृत घोषित कर दिया। सह चालक का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है और परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता