ब्रेकिंग
Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI साफ, BJP-RJD को फायदा; जन सुराज का खुला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में विपक्ष का खेल बिगड़ा! अपनी सीटें भी नहीं बचा पाए कांग्रेस-वाम दल, NDA को फायदा✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस

Kaimur News: अगल-अलग हादसों में चार लड़कों की दर्दनाक मौत, नदी और तालाब में डूबने से गई जान

KAIMUR: कैमूर में अलग-अलग हादसो में चार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी की मौत तालाब और नदी में डूबने से हुई है। भभुआ में जहां दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के पानी में

Kaimur News: अगल-अलग हादसों में चार लड़कों की दर्दनाक मौत, नदी और तालाब में डूबने से गई जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर में अलग-अलग हादसो में चार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी की मौत तालाब और नदी में डूबने से हुई है। भभुआ में जहां दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के पानी में डूब गए वहीं मोहनिया में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया जबकि कुदरा में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


पहली घटना भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के पास हुई, जहां दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों का काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में भभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के देवनारायण सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और रूपपुर गांव का भागीरथ सिंह का पुत्र किशन कुमार शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


उधर, मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। करीब एक घंटे बाद जब सभी लड़के नदी से नहाकर बाहर निकले तो किशोर लापता हो गया था। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के चंद्रकांत गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है।


वहीं तीसरी घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी बंधा के पास घटी, जहां अपनी मां के साथ नहाने गए कुदरा थाना क्षेत्र की सकरी गांव निवासी संतोष खरवार का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार नहाने के दौरान पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता