ब्रेकिंग
पटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसेपटाखा गोदाम में ब्लास्ट: आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत की सूचना, कई लोग भी घायलबिहारशरीफ में शादीशुदा युवक की संदिग्ध मौत, ट्रांसफॉर्मर के पोल से लटका मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोपनशे में धुत डायल 112 चालक का तांडव, साइकिल-बाइक में मारी जोरदार टक्कर; युवक गंभीरबिहार के 17 लाख से ज्यादा पेंशनधारियों के लिए जरूरी खबर, 30 सितंबर के बाद अटक सकती है 1100 रुपये की पेंशन; जान लें क्या है वजहबिहार में ‘गुंडा बैंक’ का आतंक: कर्ज नहीं चुकाने पर परिवार पर एसिड अटैक, पति-पत्नी समेत पांच लोग झुलसे

NH की सर्विस रोड बनी ‘झील’, गड्ढों और जलजमाव से परेशान लोगों ने सड़क पर की धान की रोपाई

Bihar News: कैमूर के मोहनिया में NH-19 की सर्विस रोड करीब दो महीने से जलजमाव और गड्ढों के कारण झील में तब्दील है। परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

Bihar News
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar News: कैमूर के मोहनिया में दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) से सटी सर्विस रोड करीब दो महीने से जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों की समस्या से जूझ रही है। सड़क की बदहाली से परेशान स्थानीय लोगों ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध जताते हुए पानी से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर दी।



दरअसल, कैमूर जिले के मोहनिया में NH-19 के किनारे स्थित एक सर्विस रोड लंबे समय से जलजमाव की समस्या से जूझ रही है। करीब दो महीने से सड़क पर पानी जमा रहने और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण यह सड़क अब किसी झील जैसी नजर आने लगी है।



सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय लोगों, राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सर्विस रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण गड्ढों की वास्तविक गहराई का पता नहीं चल पाता। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार वाहन पानी और गड्ढों में फंसकर पलट चुके हैं। लोगों को आशंका है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।सर्विस रोड के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर यहां के कारोबार पर पड़ रहा है।



दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा रहने के कारण ग्राहक अपने वाहन लेकर दुकानों तक आने से बचते हैं। कई जगह पानी इतना अधिक है कि लोगों को दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी होती है।स्थानीय व्यवसायियों ने कहा कि यह सड़क दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग के ठीक बगल में है, इसके बावजूद इसकी हालत बेहद खराब है। लंबे समय से जलजमाव के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है।



समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने रविवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। लोग जलजमाव वाली सर्विस रोड पर पहुंचे और पानी के बीच धान की रोपाई शुरू कर दी। धान की रोपाई कर रहे स्थानीय निवासी ने कहा कि जब सड़क पर महीनों से पानी जमा है और वह खेत का रूप ले चुकी है, तो यहां धान की फसल ही क्यों न उगा दी जाए। इस अनोखे प्रदर्शन के जरिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग का ध्यान सड़क की बदहाली की ओर आकर्षित करने की कोशिश की।



लोगों ने NHAI, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों से सड़क पर जमा पानी की तत्काल निकासी कराने की मांग की है। इसके साथ ही जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने और क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है। साथ ही जलजमाव और गड्ढों के कारण किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता