ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार: छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने मिट्टी में दबाकर हत्या की कोशिश

KAIMUR: बिहार के कैमूर में भी यूपी की तरह से गैंगरेप की घटना सामने आई है. गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा की हत्या की कोशिश की है. यही नहीं उससे मिट्टी में गाड़ने की कोशिश क

बिहार: छात्रा के साथ गैंगरेप, आरोपियों ने मिट्टी में दबाकर हत्या की कोशिश
Manish Kumar
2 मिनट

KAIMUR: बिहार के कैमूर में भी यूपी की तरह से गैंगरेप की घटना सामने आई है. गैंगरेप के बाद आरोपियों ने छात्रा की हत्या की कोशिश की है. यही नहीं उससे मिट्टी में गाड़ने की कोशिश की है. यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र की है.

घास काटने गई थी छात्रा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छात्रा सहेलियों साथ घास काटने गई थी. इस दौरान ही मदूरनी गांव पांच लड़के आए और एक लड़की को पकड़ लिया और बाकी को भगा दिया. जिसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता की बाकी सहेलियां गांव में गई और परिजनों को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान दोनों आरोपी भागने लगे. लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. जबकि घटनास्थल पर मौजूद तीन युवक फरार हो गए. 

केस दर्ज

कैमूर एसपी ने घटना के बारे में बताया कि पीड़िता द्वारा दो लड़कों के साथ रेप की बात बताई जा रही है. महिला थाना में मामला दर्ज करा दिया गया है. मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. एफएसएल की टीम बुलाकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बुधवार को लखीसराय के चाचन में भी एक नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ था. उसके बाद पीड़िता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी. 

टैग्स